उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: अनोखा चोर! चोरी के बाद लौटाई स्कूटी, ईमानदारी देख हर कोई हैरान

हल्द्वानी न्यूज़-  उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक चोर ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ली, लेकिन अगले ही दिन उसी जगह पर स्कूटी वापस लाकर खड़ी कर दी। चोर की यह “ईमानदारी” अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू चौराहा निवासी मुकेश पाठक ने 17 अगस्त को अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर में एक चोर मौके पर पहुंचा और स्कूटी को चुरा ले गया। इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया कि एक युवक काफी देर तक स्कूटी के आसपास मंडराने के बाद उसे लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भास्कर जोशी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी, आईआईटी रुड़की से कर रहे है एमटेक

 

 

 

स्कूटी मालिक ने चोरी की तहरीर पुलिस में दी और पुलिस तलाश में जुट गई। लेकिन हैरानी तब हुई जब 18 अगस्त की सुबह करीब 3:09 बजे चोर उसी स्कूटी को वापस वहीं लाकर खड़ा कर गया, जहां से उसने चोरी की थी। यह पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत

 

 

स्कूटी वापस पाकर मालिक का चेहरा खिल उठा, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि चोर ने स्कूटी चुराई क्यों और फिर लौटाई क्यों? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव अपडेट आचार संहिता लागू, उत्तराखंड में इस तिथि को होगा मतदान

 

 

यह अनोखी चोरी सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग मजाकिया अंदाज़ में इसे “ईमानदार चोर” की करतूत बता रहे हैं।