उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

उत्तराखंड- यहाँ शिक्षिका ने कहा की मैंने जहर खा लिया, मिलना है तो चारधाम मंदिर के पास आओ, दोस्त व स्वजन को कॉल पर यह कह कर शिक्षिका ने की खुदकुशी।

हल्द्वानी न्यूज़: एक शिक्षिका ने घर से दूर जंगल में जा जहर खा लिया। इसके बाद स्वजनों व दोस्त को कॉल कर कहा कि चारधाम मंदिर पर आखिरी बार मिलने बुलाया। गंभीर हालत में सहेली ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भागवत सुनकर लौट रहे ग्रामीणों की यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, आठ घायल

वही पुलिस के मुताबिक धार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी 26 वर्षीय गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा व्हाइट हॉल स्कूल में शिक्षिका थी। दो वर्ष पहले उसकी शादी मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ नशे की लत में डूबे शातिर चोर को सोने के लाखों के जेवरात सहित लालकुआँ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल

सोमवार की दोपहर अचानक गीतांजलि घर से निकल कर चारधाम मंदिर स्थित जंगल पहुंच गई। जहां उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने अपनी एक सहेली और स्वजनों को फोन कर कहा कि अगर आखिरी बार देखना चाहते हो तो चारधाम मंदिर आ जाओ। जानकारी मिलते ही सहेली मौके पर पहुंची। उसने गीतांजलि को जंगल में गंभीर हालत में पड़ा पाया। उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां रात करीब सवा 10 बजे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा में नैनीताल पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1100 लोगों का सत्यापन, 33 पर कार्रवाई, ₹21,750 जुर्माना वसूला