उत्तराखण्डकुमाऊं,

काशीपुर में दर्दनाक हादसा: हाइड्रा ने महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत

काशीपुर न्यूज़- शिव मंदिर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला को हाइड्रा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे; बनबसा बैराज पर चौथे दिन भी रेड अलर्ट

 

 

मृतका की पहचान राजकुमारी यादव के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान शिव मंदिर के पास हाइड्रा वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर अहम बैठक, फिर यमुनोत्री में यात्रा का हाल जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे, कहा- 'लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी'

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा हाइड्रा वाहन चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।