उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड के तीन जिलों में खनन पर रहेगी भूकंप की नजर, लगेंगे 8 मॉनिटरिंग स्टेशन

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड के खनन क्षेत्रों में होने वाली भूकंपीय गतिविधियों पर अब वैज्ञानिक तरीके से नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के तीन खनन बहुल जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में आठ माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों के माध्यम से अगले पांच साल तक खनन गतिविधियों से होने वाले भूकंपीय प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर 2.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जागरूकता संग 336 वाहन चालान

 

 

इस संबंध में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना का पूरा खर्च भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उठाएगा।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति की संस्तुति के बाद यह पहल शुरू की गई है। योजना के तहत चयनित जिलों के खनन क्षेत्रों में आठ मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित कर सूक्ष्म भूकंपीय गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे खनन कार्यों के दौरान होने वाले संभावित भूकंपीय प्रभावों को समझने और उनका वैज्ञानिक आकलन करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती की पहल से नगर की पेयजल समस्या का समाधान, धरना-प्रदर्शन हुआ समाप्त

 

 

खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की खनन गतिविधियों की आधुनिक तकनीक से निगरानी करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने वाला उत्तराखंड संभवतः देश का पहला राज्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी के इस नेता ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला दो पेजो का लेटर, पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

एमओयू पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की ओर से संयुक्त निदेशक जीडी प्रसाद और वाडिया संस्थान की ओर से रजिस्ट्रार ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान वाडिया संस्थान के निदेशक समेत दोनों संस्थानों के अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद रहे।