उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अग्निवीर भर्ती- (अच्छी खबर) एक फॉर्म पर दो पदों के लिए करें आवेदन

पिथौरागढ़ न्यूज़- सेना की अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया में सेना ने बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थी एक आवेदन पत्र पर दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को बड़ी सौगात: हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू

 

मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पहले आवेदकों को एक आवेदन पत्र पर केवल एक पद के लिए आवेदन करने की अनुमति थी। लेकिन इस बार युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीशियन, ट्रेडमेन और क्लासे किसी भी दो पदों के लिए एक साथ एक ही आवेदन पत्र पर आवेदन करने की सुविधा होगी। हालांकि, प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षाएं देनी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां नशे की हालत में वाहन चला रहे 02 चालकों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

 

लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल एक बार देनी होगी। इसका लाभ यह होगा कि यदि कोई आवेदक एक लिखित परीक्षा में असफल होता है और दूसरी परीक्षा में सफल होता है तो उसे अग्निवीर भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 05964-297850 जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस का आठ सदस्यों को उठाने का आरोप; हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू