उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरखंड : यहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मांस विक्रेताओं की दुकान को नगर पालिका ने किया सीज

  • नगर पालिका कर्णप्रयाग में अवैध मांस विक्रेताओं की दुकानें की सीज।

कर्णप्रयाग (चमोली)– नगर पालिका कर्प्रणयाग में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मांस विक्रेताओं की दुकानों को सीज कर दिया गया है। ये दुकाने नगर पालिका के अलग अलग स्थानों पर चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पंचायत चुनाव: हरिपुर तुलारामपुर-अर्जुनपुर से गोपाल सिंह अधिकारी बने ग्राम प्रधान, 190 वोटों से दर्ज की जीत

 

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने पर 9 दुकानें ऐसी पाई गई, जो बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। इन मांस विक्रेताओं के पास पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं है और बिना अनुमति व बिना लाइसेंस के मांस विक्रय कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसलिए अवैध रूप से संचालित मांस विक्रेताओं की दुकानों को सीज कर दिया गया है। मांस विक्रेताओं को मौके पर यह भी हिदायत दी गई कि अग्रिम आदेशों तक सील बंद दुकानों को किसी भी दशा में ना खोला जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ जंगल मे शौच करने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया अपना निवाला, शव बरामद