उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ बसों की चैकिंग में एआरटीओ का एक्शन, 1 बस सीज, 9 की फिटनेस रद्द, 11 के किये चालान

हल्द्वानी : सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार परिवहन विभाग द्वारा की जा रही प्रवर्तन की कार्रवाई गतिमान है। इसी कड़ी में आज एआरटीओ प्रवर्तन BK सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान में बसों की चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक ऐसी बस मिली जिसका कमानी का पत्ता तक टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने दिया सुरक्षा और अनुशासन का संदेश

 

ARTO द्वारा तत्काल उसे सीज किया गया। इसके अलावा 9 बसों की फिटनेस को तत्काल रद्द किया गया और 11 बसों के चालान किए गए। इस दौरान रोडवेज के फोरमैन सहित परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पर्यटक से मारपीट के मामले में सीओ विभा दीक्षित ने यातायात पुलिस कर्मी को किया निलंबित, पढ़े पूरी खबर।