उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- पांचों सीटों पर जीत की ओर भाजपा, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू

पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम धामी

पांचों सीटों पर जीत की ओर अग्रसर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। नतीजों के बीच सीएम धामी भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका मुंह मीठा कराया।

11वें चरण के मतगणना जारी- अनिल बलूनी आगे

चमोली:
11वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी-    बीजेपी  –  7177
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस-  3629

बाजपुर में अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी, अजय भट्ट आगे

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली ह। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है।

पिथौरागढ़ में ईवीएम खराब

पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।