उत्तराखण्डकुमाऊं,
एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती, शिक्षकों से मांगे आवेदन

लालकुआं न्यूज– बिंदुखत्ता के इंद्रानगर-द्वितीय स्थित एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों एवं कार्यालय सहायक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पीजीटी सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
वहीं, कार्यालय सहायक के पद के लिए डेटा एंट्री एवं बेसिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
सभी पदों के लिए अंग्रेजी बोलने में दक्षता अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा विद्यालय के ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9152334365 पर संपर्क किया जा सकता है।










