उत्तराखण्डकुमाऊं,

विधायक का चुनाव लड़ चुके इस नेता की हुई भाजपा में हुई वापसी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक का चुनाव लड़ चुके पवन चौहान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हाथों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें देहरादून पूर्व निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुकेपवन चौहान को आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत सदस्यता दिलाई।

इस दौरान पवन चौहान ने कहा कि इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा लोकसभा चुनाव में फतेह करेगी और अबकी बार 400 पर का नारा साकार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  1 अक्टूबर को समूचे देश की तरह कुमाऊं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें खूब फोटो खिंचवाए, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की, अब फिर वही हाल

माना जा रहा है कि उनकी वापसी से भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी। विदित रहेगी पवन चौहान की धर्मपत्नी अरुणा चौहान भी नगर पंचायत लालकुआं की अध्यक्षा रह चुकी हैं दोनों ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत लालकुआं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया था। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा जिस कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था वहीं मौके की नजाकत को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी निष्कासित लोगों को वापस बुलाने के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोगों को भी पार्टी में जगह दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर का उल्लघन करने पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

पवन चौहान कि भाजपा में पुनः वापसी से संगठन को और मजबूती मिलेगी क्योंकि उनकी छवि एक जनप्रिय राजनेता के रूप में रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ बस की टक्कर से 16 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया में जानकारी साझा करते हुए बताया कि लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान को उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई।