उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी जेल में होगी नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक इस बार जेल में होगी। इसका कारण दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का जेल में बंद होना है। बोर्ड बैठक के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  इस प्रतिष्ठित शोरूम में करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को हल्द्वानी पुलिस ने यूपी के बरेली जिले से किया गिरफ्तार

पुलिस की आख्या के आधार पर पॉक्सो कोर्ट ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए आगामी 5 फरवरी को हल्द्वानी उप कारागार में ही सशर्त बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कोई बैठक जेल के अंदर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से हुआ फरार, पीआरडी जवान पकड़ा, तलाश में जुटी पुलिस

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा दुग्ध, संघ में काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में चार महीने से जेल में बंद है। बोरा पर पॉक्सो समेत 376 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद एक महीने बोरा फरार रहा। लेकिन 25 सितंबर 2024 को उसे रामपुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध क्षेत्र में रहस्यमयी हादसा: सड़क किनारे मिली स्कूटी, 50 मीटर खाई में मिला चालक का शव