उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की माैत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में रेड अलर्ट जारी: 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 21-22 को ऑरेंज अलर्ट; प्रशासन हाई अलर्ट पर

डुंडा चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 26वें दिन तिवारी नगर पहुंची पदयात्रा, 27 सितंबर को सड़कों पर उमड़ेगा जनसैलाब

 

घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश उम्र 42 वर्ष पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जजी के पास दिनदहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की शुरू