उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली- यहाँ गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, चालक की हुई मौत।

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के पहाड़ो में सड़क हादसे रुकने का ही नाम ही नही ले रहे है अब खबर चमोली जिले से आ रहे यह एक आल्टो कार सिमली से डिम्मर को जा रही थी। वही कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई मे गिर गयी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है और एक को हल्‍की चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़ यात्री सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

जानकारी के मुताबिक सिमली से डिम्मर कर्णप्रयाग को जा रही आल्टो कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो लोगों में राजेश्वरी देवी ग्राम डिम्मर को हल्की चोट आई तथा चालक राजेंद्र सिंह उम्र 45 साल गिरताल शिवनगर काशीपुर निवासी को गम्भीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ अपने कार्यों में लापरवाही बरतने पर इस अधिकारी के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर ने अनुसात्मक कार्यवाही की संस्तुति करते हुए शासन को भेजी रिपोर्ट

वही दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिमली पुलिस चौकी के सिपाही अजय डोभाल व राजेश कुमार ने घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से झाड़ियों के बीच गहरी खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम के पास यूपी के सैलानियों की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 4 घायल

वही थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग बृजमोहन राणा ने घायल राजेन्द्र सिंह को पुलिस वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले गए। जहां डाक्टर विशाल पंवार ने राजेन्द्र सिंह को मृत घोषित किया।