उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का आंदोलन, बंद को मिला मिला-जुला समर्थन

हल्द्वानी न्यूज़- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने की अपील की गई, जिसका हल्द्वानी में मिला-जुला असर देखने को मिला।

 

इस संबंध में हल्द्वानी इकाई के दवा विक्रेताओं ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हैवान पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार, गंभीर हालत में महिला को किया अस्पताल में भर्ती, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन हल्द्वानी के नगर अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना उचित निगरानी के दवाओं की बिक्री हो रही है, जिससे स्थानीय दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

महामंत्री गिरीश जोशी ने कहा कि ऑनलाइन दवा कारोबार तेजी से बढ़ने के कारण हजारों फार्मासिस्ट, मेडिकल स्टोर संचालक और दवा कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है।
आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हल्द्वानी का भी समर्थन मिला है। आइएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज महेश और सचिव डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, अक्टूबर तक हर हाल में पूरे हों सभी कार्य: सीएम धामी

 

 

बंद के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए दवा उपलब्ध कराने हेतु कुछ अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

 

बंद के दौरान दवा उपलब्ध कराने के लिए संपर्क सूत्र

  • कृष्णा अस्पताल फार्मेसी – 9997637380
  • साई हॉस्पिटल, मुखानी – 9634730258
  • अकेसिया मेडिकोज स्टोर, जगदंबा नगर – 05946-2929000
  • शंकर मेडिकल स्टोर, रामपुर रोड – 8979007299
  • बृजलाल हॉस्पिटल, हल्द्वानी – 9760352421
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहां हेड कांस्टेबल का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

वहीं दूसरी ओर, रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने इस बंद से दूरी बना ली है। संगठन के नगर अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि उनका संगठन राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन नहीं कर रहा है और शहर के अधिकांश रिटेल मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

 

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर और नैनीताल के कई दवा विक्रेताओं ने भी मेडिकल स्टोर खुले रखने का समर्थन किया है। ऐसे में शहर में बंद को लेकर दवा कारोबारियों के बीच दो राय देखने को मिली।