उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, मोर्चे पर उतरे सीएम धामी, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर लिया अपडेट

उत्तराखंड में बारिश से हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतरे। सीएम सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली ओर साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द होगी 2000 अग्निवीरों की भर्ती, 4500 कर चुके भारतीय सेना ज्वाइन,हर जिले में लगेंगे कैंप

 

इसके साथ ही सीएम ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के किए भोजन और दवाई आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने वर्कचार्ज कर्मचारियों की पेंशन रोकने के आदेश पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

 

 

साथ ही बंद सड़कों को शीघ्रता से खोलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाघ का कहर: सड़क से उठाकर युवक को ले गया बाघ, 2 किमी अंदर मिला अधखाया शव