उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन पर रोक लगाने को तैयार निगम प्रशासन

हल्द्वानी न्यूज़- नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे। निगम प्रशासन इन पर रोक लगाने जा रहा है। इन ठेलों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से निगम यह कार्रवाई करने जा रहा है। शाम के समय सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पत्नी के नाम पर फर्जी फर्म, एंबुलेंस से सप्लाई – 13 करोड़ की नकली दवाएं 6 राज्यों में बिकीं

 

ऐसे मामलों में निगम अब तक चालान की कार्रवाई करता रहा है। इसके बाद भी नॉनवेज के ठेलों पर शराबियों के जमावड़े की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है। सड़क किनारे शराबियों के होने से शाम होने के बाद महिलाओं के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नियमितीकरण की आस पर लगा ब्रेक

 

पूर्व में आयोजित की गई कार्यशालाओं में छात्राओं ने इन जगहों को असुरक्षित बताया था। अब निगम प्रबंधन इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। शाम छह बजे के बाद निगम क्षेत्र में नॉनवेज के ठेले और फूड वैन को लगाया जाना प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही ढाबों और रेस्टोरेंट में शराब परोसे जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निकट स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

 

वही नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने को छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित किया जा रहा है।