उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

लालकुआं न्यूज़-  आयोजित पांच दिवसीय ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता एवं मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरायणी मेले को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए मेला समिति को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का लाल सरहद पर हुआ शहीद

 

मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। प्रसिद्ध लोक कलाकार अमित गोस्वामी, महिपाल मेहता एवं किरन चोपड़ा की शानदार प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति के चलते दर्शक आधी रात तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसटीएच से फरार शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे

 

इसके अलावा स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए झोड़ा (जुड़े) नृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक लोक नृत्य ने पहाड़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में मेला समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले दंपति नगर वासियों के लाखों रुपए लेकर हुए रफूचक्कर

 

 

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, नंदन सिंह राणा, गोविंद सिंह राणा, धन सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, सुरेश बिष्ट, हेमंत पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।