उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, डीडीआरएफ टीम ने शव किया रेस्क्यू

नारायणबगड़ के गड़सीर गांव से दुखद घटना सामने आई है, जहां घास काटने जंगल गई एक महिला की चट्टान से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह के रूप में हुई है। वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी, जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई गंवाई, निवेश का झांसा देकर महिला से 1.79 करोड़ रुपये ठगे

 

 

घटना के बाद साथ गई महिलाओं ने गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से महिला के शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर भगवत लोहनी की पुत्री निशा लोहनी ने 95% अंक प्राप्त किए

 

 

मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। प्रशासन की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव प्रक्रिया पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दिया भरोस जरूर बनेगा बिन्दुखत्ता राजस्व गांव, पांच सदस्यीय दल का गठन कर विधायक के नेतृत्व में जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात।

 

 

यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा रोजाना जान जोखिम में डालकर घास काटने जाने की कठिनाइयों को एक बार फिर उजागर करता है।