उत्तराखण्डगढ़वाल,

36 घंटे में ही पलटा फैसला: मनमोहन मैनाली निदेशक ऑडिट पद से हटाए गए, कार्मिक विभाग का आदेश जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। निदेशक ऑडिट के पद पर तैनात किए गए मनमोहन मैनाली को महज 36 घंटे से भी कम समय में उनके पद से हटा दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

 

दरअसल, हाल ही में शासन स्तर पर आईएएस अधिकारी के स्थान पर मनमोहन मैनाली को निदेशक ऑडिट के पद पर तैनाती दी गई थी। इस फैसले के सामने आते ही प्रशासनिक और कर्मचारी स्तर पर इसका तीव्र विरोध शुरू हो गया। विरोध करने वालों का कहना था कि यह पद परंपरागत रूप से आईएएस कैडर का रहा है और गैर-आईएएस को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर तैनात करना नियमों के विपरीत है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) - अफसरों की ‘रीलबाजी’ पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया आचरण नियमावली होगी लागू

 

 

तैनाती के साथ ही मनमोहन मैनाली की योग्यता, अनुभव और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामला तूल पकड़ता देख शासन को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ा। आखिरकार कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए मनमोहन मैनाली को निदेशक ऑडिट के पद से हटा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दमुवादूंगा में भूमि सर्वेक्षण शुरू, नए निर्माण व अतिक्रमण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू

 

सूत्रों के मुताबिक, बढ़ते विरोध और नियमों को लेकर उठे सवालों के चलते शासन ने यह कदम उठाया है। फिलहाल निदेशक ऑडिट के पद पर आगे किस अधिकारी की तैनाती होगी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विजिलेंस की कार्यवाही, 50 हजार रुपये की घूस लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

 

यह मामला एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है।