उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, पढ़ें कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई।

धामी सरकार का बड़ा फैसला

1- ऊर्जा विभाग का ललेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

2- आवास विभाग के रेरा के दो संसोधन हुए-

आवास विभाग मे EWS बिल्डिंग बनाने के लिए सेन्ट्रल फंड मे 5 हजार वर्ग मीटर से कम वाले और अब उससे बड़े वालों को भी अब पैसा जमा कराने का ऑप्शन होगा EWS बनाने की जरूरत नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  ( बड़ी खबर) वन भूमि पर निवासरत परंपरागत वन निवासीयों को उनके कब्जे की भूमि में अधिकार पत्र देने और राजस्व ग्राम बनाने हेतु जल्द जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

Ews के प्रोजेक्ट बनाने के लिए अब ऊचाई का कोई रोक नहीं होगी, पहले 12 मीटर से ज्यादा नहीं बना सकता था।

3- डिप्लोमा इंजिनियर के प्रमोशन को मंजूरी।

4- वित्त विभाग का इंडस्ट्री के रजिस्ट्री मे अब पहले पूरी स्टाम्प ड्यूटी ली जाएगी बाद मे प्रति पूर्ति दी जाएगी।

5- जमरानी बांध और सौंग दोनों को मंजूरी अब जल्द निर्माण होगा शुरू, सिचाई और पेयजल की योजना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

6- सरफेस वाटर मे बोरिंग पर रोक लगाई है, भू जल का प्रयोग कर प्रोजेक्ट।

7- गैंग स्टर एक्ट मे संशोधन, बाल श्रम, जली करेंसी, मानव व्यापार, बंधुवा मजदूरी कराने वालों पर भी लगेगा।

8- 13 जनपदों मे शिक्षा विभाग द्वारा लैब ऑन व्हील चलाई जाएगी अगस्य फाउंडेशन करेगा काम।

9- कला वर्ग के शिक्षक के लिए बीएड जरुरी होगा।

10- संगीत के टीचर की नयमावली मे संसोधन अब 6 साल का कोर्स ही अप्लाई होगा संगीत प्रभाकर।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी पर मुकदमा

11- LT शिक्षको का पूरी सर्विस मे एक बार अंतर मण्डलीय ट्रांसफर हो सकेगा।

12- शिक्षकों को यात्रा अवकाश देने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट मे लाने के निर्देश।

13- ग्राम विकास अधिकारियो को 2 महीने की ट्रेनिंग के पैसे दिए जाएंगे।

15- बद्रीनाथ और केदारनाथ मे स्वास्थ्य विभाग ने बनाया अस्पताल इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया 7 दिन मे पूरा होगा। बजट को मंजूरी दें दी गई है।