CM CORNERउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अब नेताओ की एंट्री हुई बंद, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। अब इन पदों पर केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के समूह क अधिकारियों का ही चयन होगा। आयोग में ज्वाइन करने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ आरबीएम से भरा डंपर का टायर फटने के बाद बाइक को टक्कर मार कर कार पर पलटा डंपर, बाइक सवार एक की मौत, चार घायल, पढ़े पूरी खबर।

कैबिनेट ने नई चयन नियमावली पर मुहर लगाई है। अभी तक आयोग में सदस्य के पद पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की भी एंट्री हो जाती थी। कई सदस्य प्रतिनियुक्ति पर भी आयोग में सदस्य के पद पर ज्वाइन कर लेते थे। अब इस व्यवस्था को नई नियमावली में पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। गुरुवार को कैबिनेट ने नई नियमावली पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के उदय पांडे का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

वही मुख्य सचिव एसएस संधु ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर समूह क सेवा स्तर से नीचे का कोई भी व्यक्ति आवेदन का पात्र नहीं होगा। एक पद के लिए न्यूनतम तीन नाम फाइनल किए जाएंगे। तीन नाम का पैनल चयन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ज्वाइन करने के दौरान मूल विभाग से इस्तीफा देना होगा। इस्तीफे के बाद ही ज्वाइनिंग हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप।