उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

देहरादून  न्यूज़– आज गुरुवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी

कुमाऊं में जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा और गढ़वाल में चमोली, पौड़ी सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) नैनीताल में वकील ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- DM-SSP पत्नी को संभाल ले

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ जंगल में घास लेने जा रही महिला को हाथी ने पटका, महिला की मौके पर हुई मौत।