उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में देवरानी की शर्मनाक हरकत, जेठानी और नाबालिग भतीजी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किए अश्लील पोस्ट

कोर्ट की फटकार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने शुरू की जांच

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी जेठानी और उसकी नाबालिग बेटी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी तस्वीरें और वीडियो अश्लील गानों व आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसे पारिवारिक विवाद बताकर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी देवरानी, जो वर्तमान में गाजियाबाद में रहती है, ने आपसी रंजिश के चलते उसके और उसकी नाबालिग बेटी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। आरोप है कि इन फर्जी अकाउंट्स पर दोनों की वास्तविक तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए गए तथा उनके साथ अश्लील गाने और अमर्यादित टिप्पणियां जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (काम की खबर) पेंशनरधारक ध्यान दे! अब इस तरह से जमा करे अपना जीवित प्रमाण पत्र

 

 

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो देवरानी और उसकी सास ने फोन पर उसे जान से मारने और सड़क दुर्घटना करवाने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद पहले से चला आ रहा है। इसी वर्ष 3 जनवरी को देवरानी उसके घर में घुस आई थी और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा जनपद में भी छुट्टी के आदेश जारी

 

 

साइबर उत्पीड़न और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता पहले महिला थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक कलह मानते हुए शिकायत दर्ज नहीं की। न्याय की आस में महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- डीजीपी ने मुख्यमंत्री को 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानूनों की बताई विशेषताए

 

 

कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट की गई सामग्री, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।