उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ बारिश से हुए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र तथा भीतरली गांव में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

  • मंत्री ने बारिश से कृषि भूमि को हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि देने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून न्यूज़– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा टपकेश्वर हमारा आस्था का केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों से स्थायी समाधान और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विजिलेंस की टीम ने इस अधिकारी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


इसके अतिरिक्त मंत्री ने बीती देर रात भारी बारिश से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के रिखौली गांव में सड़क मार्ग बहने से रिखौली गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को पुलिया के निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भीतरली गांव में भी बारिश से हुए नुकसान का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चारा लेकर लौट रही महिला पर बाघ में किया हमला, 100 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिन लोगों के मकान के अतिरिक्त कृषि भूमि में भी नुकसान हुआ है। उनका कृषि भूमि तथा मकान इत्यादि को हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि की कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने 02 लाख रुपये की अफीम के साथ 02 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।