उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ विजलेंस की टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़- यहाँ विजिलेंस की टीम बड़ी कार्यवाही। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।

 

राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। जबकि कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 11 बजे बंद हो जाएंगे शहर के सभी स्कूल, प्रशासन ने दिए निर्देश

 

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भूस्खलन, वनाग्नि, बाढ़ और दुर्घटनाओं में बचाव कार्यों के दौरान दिन रात डटे रहने वाले PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर मोहर, जल्द जारी होगा शासनादेश

 

वही शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी