उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- राज्य कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

देहरादून- CM धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। वहीं कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे से सीएम आवास पर आयोजित की जायेगी।

इस कैबिनेट बैठक में जोशीमठ को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, जोशीमठ में हो रहे भू- धसाव की रिपोर्ट सभी तकनीकी एजेंसियों ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

लिहाजा इस रिपोर्ट पर होने के साथ ही नई विस्थापन नीति पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही शासन स्तर पर तैयार किए गए राहत पैकेज पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।

विधायक निधि बढ़ाए जाने का मुद्दा भी विधायक समय समय पर उठाते रहते हैं, लिहाजा कैबिनेट बैठक में विधायकों की विधायक निधि बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉरर किलिंग में नाबालिक लड़की की हत्या, छोटे भाई ने अपनी बहन की गला घोटकर करी थी हत्या, यह रही हत्या की वजह

इसके अलावा मंत्रिमंडल के सम्मुख कई विभागों के तमाम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, जिसमें मुख्य रुप से सहकारिता विभाग के पैक्स नियमावली के साथ ही सहकारी बैंकों से लोन ले चुके मृत किसानों और निर्धन वर्ग की ऋण माफी के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्ताव रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एकतरफा प्यार में सनकी बना युवक: प्रेमिका के पिता की हथौड़े से हत्या, दोस्ती कर रची थी खौफनाक साजिश

इसके अलावा वन टाइम सैटेलमेंट योजना के तहत कॉलोनियों का नक्शा पास करने की समय सीमा को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी मिल सकती है