उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, रात 10:24 बजे कांपी धरती; कई जिलों में महसूस हुए झटके

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके प्रदेश के कई जिलों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का अहसास होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

 

 

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत, रामनगर, नैनीताल, खटीमा, हल्द्वानी, श्रीनगर गढ़वाल और पौड़ी समेत कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। उत्तरकाशी जिले में भी रात करीब 10:24 बजे हल्के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची का गहन मिलान शुरू — 2003 की सूची से तुलना, बाहर से आए वोटरों का अलग डाटा बेस तैयार

 

 

भूकंप के बाद कई इलाकों में लोग एक-दूसरे को फोन कर झटकों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। कुछ स्थानों पर लोग एहतियातन कुछ देर तक घरों से बाहर भी खड़े रहे।

 

 

4.4 रही भूकंप की तीव्रता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 रही। इसका केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ब्याज का लालच देकर 74 महिलाओं से हड़पे 50 लाख के गहने, जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची लालकुआँ की कई महिलाएं

 

 

बागेश्वर की जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है। फिलहाल जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट

 

 

फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।