उत्तराखण्डकुमाऊं,

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को भ्रात शोक

लालकुआं न्यूज़- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के बड़े भाई जगदीश बिष्ट का की आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, 71 वर्षीय बिष्ट के निधन से परिवार में कोहराम मच गया।

 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के बड़े भाई जगदीश बिष्ट का आज लंबी बीमारी के बाद प्रातः 6 बजे हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया, 71 वर्ष के जगदीश सिंह बिष्ट का निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जंगल में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी

 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के भाई निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, लालकुआं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बहादुर नड़गली सहित कई गणमान्य भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं व नागरिको ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की प्रॉपर्टी को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर..