Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पूर्व फौजी की क्रूरता! पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला

तेलंगाना के हैदराबाद में एक पूर्व फौजी की क्रूरता ने देश को हैरान कर दिया है। उसने पत्नी को मारकर उसकी शव के टुकड़े-टुकड़े किए। उसके बाद उनको प्रेशर कुकर में पकाया।

पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 35 साल की वेंकट माधवी की शादी 13 साल पहले 45 साल के गुरु मूर्ति से हुई थी। वह पहले सेना में काम करता था, लेकिन रिटायरमेंट के बाद हैदराबाद के कंचनबाग में DRDO में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था। दंपति दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी में एक मकान में किराए से रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  e-Aadhaar App से आधार अपडेट और भी होगा आसान, सेंटर पर जाना पड़ेगा सिर्फ इस वजह से

 

सुधा एक दिन अचानक से कहीं गायब हो गई, तो उसके माता-पिता काफी परेशान हो गए। उन्होंने 13 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इस दौरान गुरु मूर्ति भी साथ था। उसने भी घबराने का बहान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि के लोग वाद-विवाद से दूर रहें, सिंह राशि वालों को मिलेगी शुभ सूचना, पढ़े आज का राशिफल

 

 

वह पुलिस के साथ जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा था। वह ऐसे जता रहा था कि उसको पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर पता लगा कि माधवी के गायब होने से पहले दंपति के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। पुलिस का गुरु मूर्ति पर शक गहराया। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

 

 

मायके जाने की जिद पर हत्या

यह भी पढ़ें 👉  10, 20, 100 और 500 रुपए के नोटों में हुआ बदलाव, जानें नई गाइडलाइंस RBI Currency Update

आरोपी ने बताया कि माधवी अपने मायके नंदयाल जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। उसकी मौत होने के बाद शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उनको प्रेशर कुकर में पका दिया। उसके बाद उनको शहर के मीरपेट के जिल्लेलागुडा की एक झील में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयानों की पुष्टि की जा रही है।