Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डदेश

LPG सब्सिडी पर सरकार सख्त: 10 लाख से ज्यादा आय वालों को भेजे जा रहे SMS, 7 दिन में देना होगा जवाब

PAN, आधार और टैक्स रिकॉर्ड से होगी जांच, गलत जानकारी मिलने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी

घरेलू LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने गैस सब्सिडी की पात्रता की जांच को लेकर देशभर में उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजने शुरू कर दिए हैं। सरकार अब टैक्स रिकॉर्ड और KYC डाटा के जरिए यह जांच कर रही है कि कौन वास्तव में सब्सिडी पाने का हकदार है।

 

बताया जा रहा है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते ईंधन संकट और होर्मुज क्षेत्र में तनाव के बीच उठाया गया है, ताकि गैस सब्सिडी केवल जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंच सके। सरकार का उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को सिस्टम से बाहर करना और सब्सिडी वितरण को पारदर्शी बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, ₹20,000 वेतन और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर हड़ताल

 

 

7 दिनों के भीतर देना होगा जवाब
उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे मैसेज में साफ कहा गया है कि जिन लोगों की सालाना टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी या निर्धारित समय के भीतर जवाब देना होगा। यदि 7 दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनकी LPG सब्सिडी बंद की जा सकती है।

 

सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि 10 लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले परिवार LPG सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। अब इस नियम को तकनीकी रूप से सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट

 

PAN, आधार और परिवार की आय की होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार PAN कार्ड से जुड़े टैक्स रिकॉर्ड, आधार लिंक जानकारी और LPG उपभोक्ता डेटाबेस का मिलान कर रही है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की आय को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है।

 

अधिकारियों का कहना है कि इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सब्सिडी का लाभ केवल आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एनएच का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था पर निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विधायक को सौपा ज्ञापन

 

 

इन दस्तावेजों को तुरंत करें अपडेट
जिन उपभोक्ताओं को नोटिस या SMS प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने KYC दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी गई है। उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार, PAN और अन्य जरूरी जानकारी की जांच व अपडेट कर सकते हैं।

 

सरकार की इस कार्रवाई के बाद लाखों LPG उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जिन्होंने अब तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं कराई है।