उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानीः यहाँ मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर आ रही नवविवाहिता की साड़ी स्कूटी के टायर में फंसी, हुई दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़- वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी हटने से कई बार बड़ा हादसा हो जाता है। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां नवविवाहिता पति के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी, तभी पत्नी की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। इसका पता महिला को नहीं चल पाया। साड़ी टायर में फंसते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी खाई में गिर गये। जहां महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  तपती जलती गर्मी के बीच उत्तराखंड वालों के लिए राहत की खबर, इस बार समय से पहले पहुंचेगा प्रदेश में मानसून

जानकारी के अनुसार यूपी के बहेड़ी व हाल निवासी देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशन लाल कश्यप की शादी आठ माह पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी अनीता से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को नवविवाहिता पति के साथ हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्टी सीएमओ ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र के निजी क्लीनिक, मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप चिकित्सकों में की छापेमारी एक पर किया जुर्माना, दूसरा किया बंद

वही दोनों प्रसाद चढ़ाकर मंदिर से लौट रहे थे। तभी पसोली गांव के पास महिला की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसने लगी। अचानक उसकी पूरी साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसकर खुल गई। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में महिला सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहीं पति खाई से पहले अटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नई नौकरी तो 5 वर्ष तक दुर्गम में ही करनी होगी, सिफारिश मत करवाना- शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों पति-पत्नी को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।