उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी शहर में प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

 

हालांकि नगर निगम ने एक दिन पहले बाजार में मुनादी करवाई थी लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला, बाजार के अंदर व्यापारियों ने अस्थाई अतिक्रमण कर पूरी बाजार को घेर कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  38th National Games का शुभारंभ करने कल देहरादून आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम धामी ने द‍िया था न‍िमंत्रण

 

 

बाजार के अंदर प्रवेश करते ही नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों का तत्काल सामान जप्त किया गया, साथ ही जिन व्यापारियों ने गंदगी की थी उनके चालान भी काटे गए। इसके अलावा प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी है कि यदि उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की आदत नहीं छोड़ी गई तो नगर निगम ठोस कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, जिसके चलते जिले में 23 रास्ते बंद, रहें सावधान

 

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों को भी दो टूक कहा कि यदि व्यापारियों ने अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो प्रशासन लगातार करवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब पुराने वाहनों का कारोबार बिना पंजीकरण के नहीं होगा

 

इस कार्रवाई के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपनी शटर के बाहर सड़क तक स्थाई निर्माण भी करा है। जिसको तुड़वाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए। नगर निगम की एक टीम द्वारा ऐसा स्थाई अतिक्रमण भी तोड़ा गया।