उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा पिता का शव

नैनीताल न्यूज़- शहर के सात नंबर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है, जिसका खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब बच्चों ने अपने पिता को कमरे की छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हेम कुमार (36) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम घर लौटने पर उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हेम कुमार ने कथित तौर पर पत्नी पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका, दो दिन बाद होनी थी युवती की शादी

 

बताया गया कि पत्नी के घर से जाने के बाद हेम कुमार ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे वह मानसिक रूप से आहत और परेशान हो गया। देर रात उसने अपने कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे छत की बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 27 अगस्त तक रह सकती है बरसात की मार

 

रविवार सुबह जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो उन्होंने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत अन्य परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) देहरादून में कल हुए पथराव और लाठीचार्ज की जांच इस IAS अधिकारी को मिली

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे में नायलॉन की रस्सी से शव छत की बल्ली से लटका मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।