उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) यहां दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया, वही पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी वारदात: हरिद्वार में युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। तो वही आग की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ माल रोड पर नियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक की हुई मौत

वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इधर पुलिस ने युवक के शव को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून बना मुसीबत: उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में गैस सिलेंडर 2000 रुपये चीनी 60 रूपये किलो में, जरूरी सामान महंगा