उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) महंगे दामों में कॉपी किताबें बेचने के मामले में प्रशासन हुआ गंभीर, जांच के दिये निर्देश

  • हल्द्वानी में प्राइवेट स्कूल और बुक सैलरो की मनमानी पर प्रशासन गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होते ही प्राइवेट बुक सेलरो और निजी विद्यालयों की मनमानी के कारनामे सामने आने लगे हैं। लगातार प्राइवेट बुक सेलरो द्वारा मनमानी किताबों को महंगे दामों पर बेचने की शिकायत और अव्यवस्थाओं के चलते प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए 60 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

वही सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शिक्षा विभाग और प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने सभी बुक सैलरो के यहां निरीक्षण किया है। इसके अलावा कल एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। जिसमें सभी निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा बवाल के बाद पलायन हुआ तेज, घरों में ताला लगाकर गए परिवार, पैदल ही तय की 15 KM की दूरी