उत्तराखण्डकुमाऊं,
हल्द्वानी -(बड़ी खबर) एसएसपी ने की प्रेस वार्ता, बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में, पांच उपद्रवी अब तक गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार की शाम को हुए उपद्रव मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में है अब तक पुलिस ने तीन अलग-अलग FIR दर्ज की है जिसमें अब तक पांच लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।
जबकि अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम चल रहा है इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने कहा कि किसकी मौत कैसे हुई यह अभी जांच का विषय है और इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड कौन है इसकी भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड यहाँ बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने उठाये ये कदम, पढ़े पूरी खबर.....
फिलहाल प्रशासन ने हालात को देखते हुए बनभूलपूरा क्षेत्र के अलावा अन्य जगह पर कर्फ्यू पर ढील दी है और आवश्यक सेवाएं बहाल की गई हैं जबकि इंटरनेट अभी भी पूरी तरह बंद है।










