उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी न्यूज़- गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के समीप रेलवे ट्रेक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अंतिम संस्कार के बाद खूनखराबा: भांजे की मौत के गम में पहुंचे मामा की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

 

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से गिर गई होगी, जिससे हादसा हुआ। हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कॉल सेंटर की आड़ में दिल्ली से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार, पढ़े पूरी खबर।

 

 

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लद्दाख में तैनात पौड़ी के जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम