उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ बच्ची का पीछा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 250 CCTV खंगालने पर अश्लील हरकत करने वाले की मिली लोकेशन

  • कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई थी घटना
  • पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हल्द्वानी न्यूज़- कोतवाली क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बनभूलपुरा के आजादनगर का रहने वाला मोहम्मद हसीब है। पुलिस ने देर रात आरोपित को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में 250 सीसीटीवी खंगाल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- यहाँ सिटी मजिस्ट्रेट की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, यहाँ मिली अवैध शराब।

 

रविवार की रात नौ बजे कोतवाली क्षेत्र की एक बच्ची घर से किसी काम से बाहर जा रही थी। इस बीच रास्ते में खड़ा युवक उसका पीछा करने लगा था। मासूम बच्ची आरोपित से बचने के लिए भागने लगी। आरोपित उसके पीछे पैंट उतारकर जाने लगा। उसने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पांच दिन बाद मिला गंगा में डूबे युवक-युवती का शव, दिल्ली ग्रुप के साथ आये थे घूमने

 

आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो बच्ची ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में बच्ची डरी सहमी दिख रही थी।

 

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि फुटेज से आरोपित की पहचान बनभूलपुरा के आजादनगर निवासी मोहम्मद हसीब के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

 

उसे सोमवार को एफटीआइ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पेशे से बढ़ई है। आरोपित पर पाक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी की है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।