उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा न होने पर पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस को दी चेतावनी

हल्द्वानी न्यूज़- योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का खुलासा न होने से नाराज पहाड़ी आर्मी और स्थानीय लोगों ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने पहले बुद्ध पार्क में धरना दिया और उसके बाद पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मुलाकात कर हत्याकांड का खुलासा करने की तिथि बताने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने सोमवार तक का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और अपाचे बाइक बरामद

 

 

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड यहाँ बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने उठाये ये कदम, पढ़े पूरी खबर.....

 

 

इस मौके पर कई सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नैनीताल से हाईकोर्ट स्थानांतरित संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, पढ़े खबर

 

 

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने कई टीम गठित की हैं और लगातार आरोपियों की खोजबीन जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।