उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, बोले—25 अक्तूबर तक काम नहीं शुरू हुआ तो करेंगे आंदोलन

हल्द्वानी न्यूज़– बरेली रोड पर गौरापड़ाव से हाथीखाल को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाली से नाराज़ ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे रोज़ाना आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, फिर बदलेगा मिजाज! 4 जिलों में बारिश-बिजली और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

 

 

ग्रामीण सड़क पर ही धरना देने की तैयारी में थे कि तभी एसडीएम की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता से मौके पर ही फोन पर बातचीत की और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 25 अक्तूबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शिक्षिका ने कहा की मैंने जहर खा लिया, मिलना है तो चारधाम मंदिर के पास आओ, दोस्त व स्वजन को कॉल पर यह कह कर शिक्षिका ने की खुदकुशी।

 

 

ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन खनन वाहन गुजरते हैं, जिससे सड़क जगह-जगह से टूट गई है और बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय तारीख तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (रिश्ते शर्मसार) यहाँ फूफा ने अपनी नाबालिक भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को बताई आपबीती

 

 

प्रदर्शन में ग्राम प्रधान तुलसी विष्ट, गोपाल अधिकारी, पार्षद मनोज जोशी, हितेश धपोला, अर्जुन रौतेला, नितिन धपोला, पुष्कर विष्ट, सुंदर विष्ट, नीरज भट्ट और प्रकाश धपोला सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।