उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- देहरादून में जगह-जगह जल भराव, लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, मुख्यमंत्री ने किया प्रभावित इलाकों में निरीक्षण, देखे वीडियो।

देहरादून न्यूज़- देहरादून शहर में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें और चौक-चौराहे तालाब जैसे नजर आए। वही आईएसबीटी पर सर्विस लेन नाले में तब्दील हो गया। जबकि माजरा, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड, तेलपुर, प्रेमनगर में सड़कों पर पानी भरने से वाहन रेंगते हुए चले। इसके अलावा आईएसबीटी, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, राजपुर रोड, लाल पुल से कारगी, आईएसबीटी बाईपास, जौगीवाला, चकराता रोड, ईसी रोड, रायपुर रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वहीं मंगलवार दोपहर सीएम धामी आईएसबीटी क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं उन्होंने आस-पास के प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। इस दौरान डीएम सोनिका ने उन्हें नुकसान के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी का पेपर छीन कर भागा छात्रा, लौटा और गिड़गिड़ाया- 'बोला गुरुजी गलती हो गई माफ कर दीजिए'

ओर देहरादून में बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव हुआ। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों में निरीक्षण किया। आइएसबीटी व चंद्रबनी-चोयला में मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। सड़कों पर जमा पानी और घरों में जल भराव की समस्या के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। आइएसबीटी में सीएम ने व्यापारियों व क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्‍होंने चंद्रबनी में जल भराव की समस्या का स्थायी निदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ वायरल वीडियो का SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान, AUDI और BMW कारो के पुलिस ने काटे चालान, पढ़े खबर