उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, महसूस किए भूकंप के झटके, रियेक्टर स्केल में 3.1 थी तीव्रता, कोई नुकसान नहीं

पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह 6:43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप के झटके आने से लोग डर गए। लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में दूध में थूक मिलाने के आरोप से हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल; दूधिया हिरासत में

 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड और केंद्र मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पांच किमी की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ है। कम तीव्रता होने के कारण अधिकांश लोगों को भूकंप महसूस नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पार्टी के दौरान हादसा: गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने