उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में पार्टी के दौरान हादसा: गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

नैनीताल न्यूज़– शहर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा एक युवक गहरी खाई में गिर गया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के स्कूली पाठ्यक्रम से हटेगा इंडिया शब्द, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया एलान, 'हमारी विरासत' किताब होगी लागू

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ब्रेसीड सात नंबर निवासी भुवन राम आर्या के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों के साथ हिमालय दर्शन क्षेत्र में पार्टी करने गया था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में लघुशंका के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे जा गिरा। घटना के बाद दोस्तों ने टॉर्च की रोशनी में काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन खाई से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ SOG और काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा परिवहन करते हुए 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया। तलाश के दौरान युवक सड़क से करीब 70 मीटर नीचे घायल और बेसुध अवस्था में मिला। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क तक लाया गया और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के जंगल में पेड़ से लटके मिले दंपति के शव, लावारिस बाइक मिलने के बाद हुआ खुलासा

 

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर दोस्तों ने पैर फिसलने से गिरने की बात कही है, हालांकि पुलिस सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।