उत्तराखण्डगढ़वाल,

कोटद्वार- यहाँ नाहते समय युवक नदी में डूबा, हुई मौत।

कोटद्वार न्यूज़- उत्तराखंड के कोटद्वार में यूपी से घूमने आए चार युवकों में से एक खोह नदी में डूब गया। ये हादसा नहाने के दौरान हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

जानकारी के अनुसार नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से चार युवक घूमने कोटद्वार गए थे। दोपहर को वे खोह नदी में नहाने चले गए। इस दौरान लवी उम्र 26 वर्ष पुत्र ज्ञान चंद नदी में डूब गया। वही एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि डूबने वाले युवक की नजीबाबाद में दुकान है। युवक का शव मिल गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया दबाए बैठे व्यापारियों पर होगी कार्यवाही, अब कटेगी RC