उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ-यहाँ नशे में धुत ऑटो चालक ने अचानक सड़क पर लगाए ब्रेक, सड़क में बिखर गई सवारियां, कई जख्मी, VIDEO

लालकुआं न्यूज़- यहां हल्द्वानी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ऑटो ओवर ब्रिज पार करके जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंचने ही वाला था कि ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते ऑटो में बैठी चार सवारियां तेजी के साथ छिटक कर सड़क में गिर गई। सौभाग्य से इस दौरान पीछे से कोई चौपहियां वाहन नहीं आ रहा था, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आज से 28 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, एसओईसी ने सावधानी बरतने का भेजा पत्र

 

परंतु चार को हल्की एवं एक महिला को गंभीर चोट आई है। तीन का प्राथमिक उपचार कर उन्हें वही छुट्टी दे दी। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया, जिसे 108 सेवा द्वारा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव, मौके पर खड़ी मिली रिश्तेदार की स्कूटी

 

 

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने उक्त ऑटो को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार