उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -बनभूलपुरा बवाल मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 से अधिक उपद्रवी हिरासत में लिए

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा बवाल मामले में पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों की मानें तो 60 से ऊपर दंगाईयों को हिरासत में लिया है। इसमें क्षेत्र दंगा भड़काने वाले मुख्य आरोपी भी है।

बता दे कि बनभूलपुरा मामले में मुख्य सचिव ने कुमांऊ आयुक्त को जांच सौंपी है। वहीं पुलिस अब वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर हर दंगाई तक पहुंच रही है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 60 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 6 घंटे के बाद आखिरकार खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत से उतरी

शनिवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से अभद्रता और ‘वर्दी उतरवाने’ की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, कार भी सीज