उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में जजों के तबादले

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य में न्यायिक अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारियों के पदों पर फेरबदल किया गया है।

 

अधिसूचना के अनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर योगेन्द्र कुमार सागर को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बागेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून रिंकी साहनी को टिहरी गढ़वाल, नैनीताल के सीजेएम रवि प्रकाश को देहरादून तथा टिहरी गढ़वाल के सीजेएम मोहम्मद याकूब को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

 

इसी क्रम में रुड़की (हरिद्वार) की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रितिका सेमवाल को रुद्रपुर स्थित एनआई एक्ट विशेष न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पिथौरागढ़ के सीजेएम संजय सिंह को प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून तथा विकासनगर के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि शंकर मिश्रा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में शत-प्रतिशत बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 31 मार्च तक चलाया जाएगा विशेष अभियान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

 

अल्मोड़ा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाची शर्मा को काशीपुर में एनआई एक्ट विशेष न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को विकासनगर (देहरादून) में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया है। देहरादून में वाणिज्यिक कर अधिकरण के अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान को उत्तरकाशी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

परिवार न्यायालय अल्मोड़ा की जज नीना अग्रवाल को रुद्रप्रयाग का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। काशीपुर की अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोनिका मित्तल को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, जबकि महेश चन्द्र कौशिवा को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रुड़की के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिका पंत को उधमसिंह नगर में पॉक्सो कोर्ट में तैनाती दी गई है। कोटद्वार की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी को रुड़की भेजा गया है। वहीं उधमसिंह नगर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार मिश्रा को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण अटकी भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, आयोग ने दी हरी झंडी

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) धर्मेन्द्र सिंह अधिकारी को हल्द्वानी में द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हरिद्वार के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजो कुमार श्रीवास्तव को उधमसिंह नगर भेजा गया है।

 

इसके अलावा देहरादून, हल्द्वानी, खटीमा, कोटद्वार समेत कई अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के पदों पर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को पॉक्सो और फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों में तैनाती दी गई है।

 

उच्च न्यायालय के इस बड़े प्रशासनिक निर्णय को न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।