उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में फौजी के घर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा

लालकुआं न्यूज़- अज्ञात कारण के चलते निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता घोड़ानाला स्थित भारतीय सेना में तैनात सैनिक के घर में आग लगने के चलते लगभग तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो- यहाँ हैवानियत की सारी हदे पार, पति ने पत्नी को रेलिंग से लटकाया, देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी भारतीय सेना में कार्यरत राकेश सिंह के आवास मे अज्ञात कारणों के चलते गत दिवस दोपहर लगभग 3 बजे अचानक आग लग गई। जिसके चलते उनके घर के रखा दैनिक उपयोग का सामान कपड़े व राशन आदि समेत आर्मी आई कार्ड व लीव सर्टिफिकेट सहित कई महत्वपूर्ण सामान भी आग में खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक बार फिर दस्तक दे रहा कोरोना यहां एक रोगी की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील

वही सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। परंतु जब तक आग पर काबू किया गया तब तक घर में रखा लगभग 3 लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) यहाँ DM और SSP ने की सयुक्त प्रेस कान्फ्रेस, 3 अलग अलग FIR रजिस्टर, 4 उपद्रवी अभी तक हुए गिरफ्तार

वही सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी।