उत्तराखण्डगढ़वाल,

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत

  • ज्वालापुर क्षेत्र में हुआ हादसा, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार

हरिद्वार न्यूज़– ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दंपति के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सिलेंडर लदे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

 

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी थाना कनखल निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी सरवेश के साथ रिश्तेदारी में बहादराबाद गए थे। शनिवार रात लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन होटल के सामने अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस पर दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इस भाजपा नेता का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक के बेटे चिराग की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ मूसलाधार बारिश का कहर, उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुसा बारिश का पानी और मलबा, देखे वीडियो