उत्तराखण्डकुमाऊं,

संगीत कलाकारों ने देवभूमि भक्ति संगीत संगठन का किया गठन, विवेक बने अध्यक्ष ललित सचिव

लालकुआं न्यूज़– हल्दूचौड़ में भक्ति संगीत कलाकारों की आयोजित सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से देवभूमि भक्ति संगीत संगठन कुमाऊं मण्डल का गठन करते हुए चुनावी प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ बाघिन और शावक को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से ग्रामीणों ने करी बाघिन और शावक को भगाने की अपील।

 

जिसमे अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा व सचिव पद पर ललित चन्द्र जोशी का नाम तय किया गया, इसके अलावा कोषाध्यक्ष सूरज बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल चौहान, उप सचिव संजय कृष्ण, संगठन मंत्री प्रमोद जोशी और मीडिया प्रभारी कमल जोशी मनोनित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान, 480 दुकानों की जांच में 133 संचालक मिले लापरवाह

 

 

नव नियुक्त अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि संगठन से क्षेत्र के तमाम कला प्रेमियों को जोड़ते हुए उनके उत्थान एवं समस्याओं पर संगठन त्वरित गति से कार्य करेगा, उक्त गठन पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, सरकारी अस्पतालों के 158 डॉक्टर बर्खास्त, रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती